अफसरों ने मनरेगा के कार्याें को परखा

मुख्य प्राविधिक प्रशिक्षक तकनीक एपेक्स समपरीक्षा प्रकोष्ठ ग्राम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:42 PM (IST)
अफसरों ने मनरेगा के कार्याें को परखा
अफसरों ने मनरेगा के कार्याें को परखा

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : मुख्य प्राविधिक प्रशिक्षक तकनीक एपेक्स समपरीक्षा प्रकोष्ठ ग्राम विकास विभाग एसपी सिंह व मंडलीय प्रशिक्षक आरके सिंह ने शुक्रवार को मनेरगा से हुए कार्याें का निरीक्षण किया।

क्षेत्र पंचायत कार्यालय सठियांव के सभागार में मनरेगा तकनीक कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया तथा योजना के अंतर्गत कराए गए दो वर्षों के कार्य का निरीक्षण भी किया। ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक सभागार में संबंधित कार्यों की पत्रावली लेकर पहुंचे और जांच करने हेतु प्रस्तुत किए। कच्चे तथा पक्के कार्यों की अधिकतम लागत की फोटो कापी व पत्रावलियों की जांच के बाद अफसरों ने शाहगढ़ व फखरुदीनपुर ग्राम पंचायत में जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया। मनरेगा कार्य विवरण का बोर्ड नहीं लगाया गया था। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बोर्ड लगा लिया जाए। शाहगढ़ में पशु आश्रय स्थल और फखरुद्दीनपुर में इंटरलांकिग का निरीक्षण कर कार्य से संतुष्ट दिखे। निरीक्षण के दौरान एपीओ निर्भय राय, सचिव सतीश सिंह, जेई लोकेंद्र प्रजापति, आरएन लाल, अनिल कुमार, विश्वदीप, कुंवर बहादुर, ग्राम प्रधान वीरेंद्र मौर्या, ईश्वर चंद्र, मान सिंह, पिटू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी