अब केकरे भरोसे जीअब हे भगवान

- अंतिमा के करुण क्रंदन से भर गईं सबकी लोगों की आंखें -शादी के एक महीने भी नहीं बीते

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:16 PM (IST)
अब केकरे भरोसे जीअब हे भगवान
अब केकरे भरोसे जीअब हे भगवान

- अंतिमा के करुण क्रंदन से भर गईं सबकी लोगों की आंखें

-शादी के एक महीने भी नहीं बीते, धुल गया सिदूर, सभी स्तब्ध जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़): क्षेत्र के ग्राम अजगरा निवासी सुरेश उर्फ पप्पू पुत्र बैठोला की राजारामनगर में सड़क हादसे में मौत की खबर सुन मायके से स्वजन के साथ पहुंची पत्नी अंतिमा का करुण क्रंदन सुन सभी की आंखे भर गईं।

पहुंचने के साथ यह कहते हुए गिर पड़ीं कि अब हम केकरे भरोसे जीअब हे भगवान, अपने सथवा काहे ना ले गइला हो राम, कहां से तीन दिन पहिले छोड़ के गइली हे भगवान।यह सब कहते हुए उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

सुरेश की शादी 21 मई को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भैरवपुर में अंतिमा के साथ हुई थी। अभी तीन दिन पहले ही विदा होकर अंतिमा मायके गई थीं।मायके में पूजा-पाठ की तैयारी चल रही थी कि अचानक यह मनहूस खबर पहुंची।

अंतिमा के साथ थाने पहुंचे उसके मायके की महिलाएं उसे शांत कराने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन जिस नवविवाहिता के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा हो वह भला कैसे शांत हो पाती। साथ आई महिलाएं यही कह रही थीं कि किसी को क्या पता कि शादी की खुशियां मात्र 28 दिन में ही मातम में बदल जाएंगी। भगवान को भी दया नहीं आई कि जिसके हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी उसका सुहाग छीन लिया। सभी लोग यही कह रहे थे कि दुश्मन को भी भगवान कभी ऐसा दिन न दिखाएं।

chat bot
आपका साथी