अब एक बटन दबाते ही बदल जाएंगी रेल की पटरियां

रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली शुरू होने जा रही है। इस प्रणाली के तहत मैकेनिकल इंटरलॉकिग प्रणाली को इलेक्ट्रानिक में बदल दिया गया है। इसके लिए स्टेशन परिसर में ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां पर पूरा सिस्टम कंप्यूटराइज्ड किया गया है। अब एक बटन दबाते ही रेल की पटरियां स्वत ही बदल जाएंगी। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 05:58 AM (IST)
अब एक बटन दबाते ही बदल जाएंगी रेल की पटरियां
अब एक बटन दबाते ही बदल जाएंगी रेल की पटरियां

जासं, आजमगढ़ : रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली शुरू होने जा रही है। इसके तहत मैकेनिकल इंटरलॉकिग प्रणाली को इलेक्ट्रानिक में बदल दिया गया है। इसके लिए स्टेशन परिसर में ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां पर पूरा सिस्टम कंप्यूटराइज्ड किया गया है। अब एक बटन दबाते ही रेल की पटरियां स्वत: ही बदल जाएंगी। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।

पहले ट्रेन को स्टेशन में प्रवेश करने से पहले रेल लाइनों और सिग्नल को बदला जाता था। इसके लिए कर्मचारी लीवर खींचकर पटरियों व सिग्नल को बदलते थे। अब पटरियां बदलने के लिए किसी कर्मचारी को नहीं जाना पड़ेगा, सबकुछ कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। स्टेशन पर कलर सिग्नल के साथ ही चैनल इंटरलॉकिग का भी कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। वाराणसी मंडल के एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि नई प्रणाली में एक बटन दबाते ही पटरी बदल जाया करेगी। एक कमरे में बने नियंत्रण कंक्ष से सबकुछ संभव हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी