अब माध्यमिक के छात्र भी दीक्षा पर ले सकेंगे शिक्षा

आजमगढ़ शैक्षिक नवीन सत्र शुरू हो चुका है। शासन ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को दीक्षा एप से बच्चों को पढ़ाने का आदेश दिया था। जिले के शिक्षक इस कार्य में जुट भी गए हैं। माध्यमिक से संचालित विद्यालयों में शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पाठ्यक्रम व वीडियो बनाकर डालते हैं। छात्र-छात्राएं घर पर ही रहकर उसी के सहारे पढ़ और होमवर्क भी कर रहे हैं। शासन ने सुविधा को बढ़ाते हुए माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को भी दीक्षा एप पर पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 May 2020 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 09 May 2020 06:00 AM (IST)
अब माध्यमिक के छात्र भी दीक्षा पर ले सकेंगे शिक्षा
अब माध्यमिक के छात्र भी दीक्षा पर ले सकेंगे शिक्षा

जासं, आजमगढ़ : शैक्षिक नवीन सत्र शुरू हो चुका है। शासन ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को दीक्षा एप से बच्चों को पढ़ाने का आदेश दिया था। जिले के शिक्षक इस कार्य में जुट भी गए हैं। माध्यमिक से संचालित विद्यालयों में शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पाठ्यक्रम व वीडियो बनाकर डालते हैं। छात्र-छात्राएं घर पर ही रहकर उसी के सहारे पढ़ और होमवर्क भी कर रहे हैं। शासन ने सुविधा को बढ़ाते हुए माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को भी दीक्षा एप पर पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

डीआइओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर माध्यमिक के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को दीक्षा एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। अब माध्यमिक के भी बच्चे दीक्षा एप से पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे दीक्षा एप के माध्यम से घर बैठे पढ़ाई कर रहे हैं। इस एप पर कक्षा एक से आठ तक के ही सभी विषयों के पाठ्यक्रम को समाहित किया गया है। अब कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों का पाठ्यक्रम लोड किया गया है। किस कक्षा के किस पाठ को पढ़ना या पढ़ाना है, क्लिक करते ही प्रारंभ हो जाएगा। गणित को समझाने के लिए सूत्र का भी प्रयोग किया गया है। जिससे आसानी से बच्चों के समझ में आ जाएगा। एंडॉयड मोबाइल पर आवाज के साथ ही साफ चित्र भी दिखेगा लेकिन कोई चेहरा नहीं होगा। बल्कि गणित लगाने का तरीका और अंग्रेजी के ग्रामर को स्पष्ट तरह से प्रकट किया गया है।

chat bot
आपका साथी