पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा निजामाबाद

- विकास -दुर्वासा धाम पर होगा शिवलिग के सुंदरीकरण का लोकार्पण -महिला स्नानागार का ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM (IST)
पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा निजामाबाद
पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा निजामाबाद

- विकास -दुर्वासा धाम पर होगा शिवलिग के सुंदरीकरण का लोकार्पण

-महिला स्नानागार का शिलान्यास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : सरकार की मंशा है कि सभी धार्मिक और पौराणिक स्थलों का विकास किया जाए। इस क्रम में दुर्वासा धाम का विकास शुरू हो गया है।निजामाबाद क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मंशा है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर लोग यहां के बारे में जान सकें।

दुर्वासा धाम पर रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने यह बातें कहीं। बताया कि धाम स्थित शिवलिग को चांदी से सुसज्जित किया गया है, जिसका लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह 30 नवंबर को करेंगे। उसी दिन महिला स्नानागार का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रेसवार्ता में भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज अध्यक्ष ऋषिकांत राय, भाजपा नेता डा. पीयूष सिंह यादव, डा. मनीष त्रिपाठी मौजूद थे।बताया कि तमसा-मंजूषा नदियों के संगम में स्नान के लिए हर कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोग पहुंचते हैं, तो वहीं आम दिनों में भी लोग डुबकी लगाते हैं।महिलाओं को स्नान के बाद कपड़ा चेंज करने में होने वाली दिक्कत को सरकार ने महसूस किया, तो स्नानागार बनाने का फैसला लिया। डा. पीयूष सिंह यादव ने बताया कि 30 नवंबर कई मायने में शुभदिन है। कहा जाता है कि उत्तमा एकादशी को शिव का दर्शन करने से विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसी दिन मंगलवार भी है इसलिए हनुमान जी भी आशीर्वाद देंगे।

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि चुनाव में सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।जिले में मात्र एक सीट होने के सवाल पर कहा कि जनता हमसे दूर नहीं, हम जनता के बीच अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा सके थे।अब हम सीधे पहुंच रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उधर दुर्वासा गांव के पूर्व प्रधान रामकवल तिवारी, राजबिहारी सिंह, सुनील राय, अशोक सिंह, राजू यादव, रविद्र विश्वकर्मा आदि तैयारियों में लगे रहे।

chat bot
आपका साथी