नवदंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-पति के साथ मुंबई जाने की जिद कर रही थी विवाहिता पिता ने भी नहीं की कोई आपत्ति -सात मा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:47 PM (IST)
नवदंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नवदंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-पति के साथ मुंबई जाने की जिद कर रही थी विवाहिता, पिता ने भी नहीं की कोई आपत्ति

-सात माह पूर्व दोनों ने किया था प्रेम विवाह

-मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव की घटना जागरण संवाददाता, मेहनाजपुर (आजमगढ़) : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव में सोमवार की रात नव दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव मंगलवार की सुबह घर में फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

जमुखा गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर (25) पुत्र कमला राजभर ने गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अंजू राजभर (21) से जुलाई 2020 में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद अंजू ससुराल में रहती थीं। धर्मेंद्र मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करते थे। लाकडाउन के दौरान वह मुंबई से घर आए और तभी से घर पर ही रह रहे थे। इधर रोजी-रोटी के सिलसिले में धर्मेंद्र मुंबई जाने के लिए पांच मार्च को ट्रेन का रिजर्वेशन करवाया था। स्वजन का कहना है कि धर्मेंद्र की पत्नी भी मुंबई जाने की जिद कर रही थीं। इसी बात को लेकर कुछ दिन पूर्व से दोनों में विवाद चल रहा था। अंजू के पिता भी आकर अपनी पुत्री को समझा-बुझाकर वापस चले गए थे। धर्मेंद्र मुंबई जाने की तैयारी करने लगे तो पत्नी से सोमवार को भी विवाद हो गया। रात में पति-पत्नी भोजन के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। रात में दोनों ने छत के चुल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी स्वजनों को मंगलवार की सुबह तब हुई जब उन्हें जगाने के लिए गए। दोनों का शव फंदे से लटका देख स्वजन सन्न रह गए। दंपती के आत्महत्या की खबर पाकर मेहनाजपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। मेहनाजपुर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर छुन्ना सिंह ने बताया कि मुंबई जाने की बात को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता ने इस मामले में कोई आपत्ति नहीं की है। नवदंपती के आत्महत्या से ग्रामीण सकते में

--जमुखा गांव में नवदंपती के आत्महत्या की खबर से गांव के लोग सकते में हैं। मृत धर्मेंद्र राजभर चार भाइयों में सबसे छोटे थे। एक बहन भी है। बड़े भाई संजय ट्रक चलाते हैं, दीपक व चंदन नासिक में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। दंपती के आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र के पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। अंजू के पिता ने भी पुत्री व दामाद के आत्महत्या कर लेने की खबर पाकर मंगलवार की सुबह ही जमुखा गांव आ गए थे। उनकी ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

chat bot
आपका साथी