राष्ट्र के निर्माण को शिशु का समाजीकरण आवश्यक

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : विश्व स्काउट गाइड दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएवी पीजी कालेज में आयोजित स्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:37 PM (IST)
राष्ट्र के निर्माण को शिशु का समाजीकरण आवश्यक
राष्ट्र के निर्माण को शिशु का समाजीकरण आवश्यक

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : विश्व स्काउट गाइड दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएवी पीजी कालेज में आयोजित स्काउट गाइड कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। दयानंद रोवर्स क्रू टीम के परेड का निरीक्षण किया। रोवर्स सुमन मौर्य ने सरस्वती वंदना व रोवर्स प्रीती यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

डीएम ने कहा कि स्काउट गाइड का उद्देश्य बच्चों में अच्छे संस्कार का निर्माण करना है। जिससे बच्चे आगे चलकर अच्छे नागरिक बनें। किसी भी राष्ट्र के निर्माण के लिए शिशु का समाजीकरण करना आवश्यक है। कहा कि आज हम लैंगिक, भौगोलिक, वैचारिक, सांस्कृतिक विविधताओं का सम्मान नहीं करते हैं। हमें अपने अंदर विविधताओं के स्वीकृति का भाव जागृत करने की जरूरत है। जब हम विविधताओं की स्वीकृति का भाव अपने अंदर जागृत कर लेंगे तो विभिन्न प्रकार के विवादों से बच जाते हैं। प्रधानाचार्या डा. शुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा का मतलब संपूर्ण आध्यात्मिक, चारित्रिक विकास करना है। छात्राओं से कहा कि आज के परिवेश में सबला और मजबूत बनने की जरूरत है। कभी भी हार न माने, समाज में अपनी पहचान बनाएं, शिक्षक और विद्यालय का नाम रोशन करें और कमजोर महिलाओं की सहायता के लिए आगे आएं।

chat bot
आपका साथी