ब्लाक मुख्यालय की राह में नगर पंचायत का कूड़ा

जागरण संवाददाता मेंहनगर (आजमगढ़) ब्लाक मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत का कूड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:33 PM (IST)
ब्लाक मुख्यालय की राह में नगर पंचायत का कूड़ा
ब्लाक मुख्यालय की राह में नगर पंचायत का कूड़ा

जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़) : ब्लाक मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत का कूड़ा डंप किया जा रहा है। इसके लिए बनाई गई चहारदीवारी गिरने के कारण कूड़ा इधर-उधर फैलने से हालात और भी बदतर हो गई है। दुर्गंध के बीच रास्ता तय करना पड़ रहा है।

नगर पंचायत द्वारा सड़क किनारे कूड़ा डंप करने के लिए चहारदीवारी बनवाई गई थी। महीनों पहले बाउंड्री धराशायी हो गई। पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की घोषणा होने के साथ ही संभावित दावेदार ब्लाक मुख्यालय का चक्कर काटने लगे हैं। इस बाबत खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता का कहना कि इस समस्या से अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को कई बार बता चुका हूं कि ब्लाक मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर कूड़ा होने से आने-जाने वालों को कठिनाई हो रही है। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र का कहना है कि 15वें वित्त योजना के अंतर्गत धन उपलब्ध है। जिलाधिकारी को स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति प्रदान होगी वैसे ही टेंडर कराकर डंपिग ग्राउंड की व्यवस्था करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी