मुंबई, दिल्ली व पूना से मिलेगी ब्लैक पाटरी को संजीवनी

- हटेगा कोरोना का साया - दीपावली पर आपूर्ति के लिए पाटरी व मिट्टी के अन्य उत्पाद के मिले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:50 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:50 AM (IST)
मुंबई, दिल्ली व पूना से मिलेगी ब्लैक पाटरी को संजीवनी
मुंबई, दिल्ली व पूना से मिलेगी ब्लैक पाटरी को संजीवनी

- हटेगा कोरोना का साया :::

- दीपावली पर आपूर्ति के लिए पाटरी व मिट्टी के अन्य उत्पाद के मिले हैं आर्डर

-मिट्टी की छनाई व एकत्र करने में जुटे हैं परंपरागत हस्तशिल्पी

- कोरोना काल में 498 हस्तशिल्पियों के डंप हैं 10 करोड़ के उत्पाद जागरण संवाददाता, आजमगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना की पहली और दूसरी लहर का दंश झेल रहे विश्व प्रसिद्ध निजामाबाद की ब्लैक पाटरी उत्पाद के हस्तशिल्पियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई, दिल्ली व पूना के कारोबारियों ने ब्लैक पाटरी और मिट्टी के अन्य बर्तनों के आर्डर देने के शुरू कर दिए हैं। इनकी आपूर्ति दीपावली से पूर्व सितंबर में की जानी है।

एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) में चयनित ब्लैक पाटरी उत्पाद से जुड़े पंजीकृत 498 हस्तशिल्पियों का कारोबार कोरोना काल में पूरी तरह ठप हो गया है। रोजमर्रा के उत्पाद से किसी तरह भरण-पोषण चल रहा है। 10 करोड़ रुपये का उत्पाद डंप है। इधर, शासन-प्रशासन स्तर से किसी मेले का भी आयोजन नहीं हो रहा है कि उनके उत्पाद की बिक्री हो सके। अब जब मुंबई, दिल्ली व पूना के व्यापारियों ने दीपावली के उत्पाद का आर्डर दिया है तो उन्हें मानो संजीवनी मिल गई है। हस्तशिल्पी मिट्टी की छनाई के बाद तैयारी में जुट गए हैं।

----

दिल्ली व महाराष्ट्र के व्यापारियों ने 14 लाख रुपये के उत्पाद का आर्डर दिया है जिसकी तैयारी शुरू दी गई है। एडवांस भी दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। दीपावली पर उत्पाद की आपूर्ति होगी तो आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

- सोहित प्रजापति, राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत हस्तशिल्पी।

chat bot
आपका साथी