झमाझम बारिश के साथ मानसून की दस्तक

-बदला मौसम -सुबह से ही छाए रहे घने बादल दोपहर बाद गरज के साथ बारिश -उमस भरी गम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:44 PM (IST)
झमाझम बारिश के साथ मानसून की दस्तक
झमाझम बारिश के साथ मानसून की दस्तक

-बदला मौसम ::::

-सुबह से ही छाए रहे घने बादल, दोपहर बाद गरज के साथ बारिश

-उमस भरी गर्मी से मिली राहत, निचले इलाकों में जलजमाव व कीचड़

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: मानसून ने सोमवार को झमाझम बारिश के साथ दस्तक दे दी। पूरे दिन हुई बारिश से निचले इलाकों में जलभराव व सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।उधर, खेतों में पर्याप्त नमी होने से किसान खरीफ फसलों की खेती में जुट गए हैं। बदले मौसम से उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली है।

जिले में पिछले कई दिनों से आसमान में छाए बादलों और प्री-मानसून की बारिश ने मानसून के आने का एहसास करा दिया था। सोमवार को अपराह्न लगभग डेढ़ बजे बादलों की गरज के साथ तेज बारिश हुई। निचले इलाके में जलभराव होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। दूसरी तरफ नगर में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें कीचड़ से लथपथ हो गई हैं। इन राहों पर चलने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डाक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह से ही पूर्वांचल में मानसून सक्रिय है। तीन-चार दिन तक बादलों की गरज व तेज हवा के झोकों के बीच बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और पछुवां हवाएं 20 किमी रफ्तार से चलेंगी।

chat bot
आपका साथी