कोचिग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ पुलिस की ओर से मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:33 PM (IST)
कोचिग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी
कोचिग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पुलिस की ओर से मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सोमवार को जो हुआ उससे साफ है कि महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुंदनपुर बाजार के रसूलपुर मोड़ पर एक युवक ने सरेराह कोचिग से लौट रही 12वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर नहर में गिरा दिया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपित एक घर में जा छिपा। लोगों ने लड़की के मामा को घटना की जानकारी दी तो वह कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भनक लगी तो वह भी धमकी। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक एक घर में छिपा है, तो दरवाजा खोलवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा रोज की तरह से गोसाईं की बाजार स्थित कोचिग में अन्य लड़कियों के साथ पढ़ने गई थी। वहां से सुबह साढ़े आठ बजे दो अन्य छात्राओं के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। उसी समय कुंदनपुर में एक युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। यह देख दो लड़कियां तो किसी तरह से आगे बढ़ गईं जबकि एक को उसने घेर लिया। हाथ पकड़कर खींचने लगा तो लड़की ने शोर मचाया। शोर मचाने पर उसे धक्का दे दिया जिससे वह नहर में जा गिरी। घटना की सूचना के बाद एक पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गिरफ्तारी के बाद भी लोग थाने पर जुटे थे।

chat bot
आपका साथी