जहानागंज से गायब किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार

= कामयाबी - भुजही मोड़ के समीप कर रहे थे वाहन का इंतजार - थाना प्रभारी अखिलेश ने कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 06:12 PM (IST)
जहानागंज से गायब किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार
जहानागंज से गायब किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार

= कामयाबी

- भुजही मोड़ के समीप कर रहे थे वाहन का इंतजार

- थाना प्रभारी अखिलेश ने किया घटना का राजफाश जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : जहानागंज क्षेत्र से गायब किशोरी को सोमवार को बरामद करने के साथ पुलिस ने आरोपित युवक को भी भुजही मोड़ के समीप स्थित ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है।

सर्विलांस के सहारे मिली कामयाबी के बारे में इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस के लिए घटना चुनौतीपूर्ण थी। एक टीम को लोकेशन के आधार पर इंदौर भेजा गया था, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक आरोपित युवक लड़की को लेकर कहीं अन्यत्र चला गया। सर्विलांस के सहारे पुलिस भी पीछे-पीछे जिले में आ गई। रविवार कि रात में ही दोनों के लोकेशन का आकलन पुलिस कर चुकी थी। रणनीति के अनुसार एसआइ तौफीक अहमद साथियों के साथ गिरफ्तारी का तानाबाना बुन रहे थे तभी मुखबिर से पता चला कि दोनों जहानागंज क्षेत्र में ही किसी रिश्तेदार के घर रुके है और सोमवार की सुबह रिजर्व गाड़ी से कहीं जाने की तैयारी में हैं। सोमवार को पुलिस मोड़ पर थी तभी ढाबा के समीप दोनों को देखकर शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि वही दोनों हैं। दोनों ने बताया कि एक रिश्तेदार की गाड़ी मंगाकर कहीं भागने की तैयारी में थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़के ने लड़की का आधार कार्ड अपने धर्म के अनुसार नाम बदलवाकर फर्जी बनवा लिया था और धर्म परिवर्तन के लिए तैयार कर रहा था। लड़की ने बताया कि घर की पाबंदियों से ऊबकर ऐसा कदम उठाया था, लेकिन अब पश्चाताप हो रहा है।

chat bot
आपका साथी