बहनों से दुराचार, मां व भाई ने दुष्कर्मी की कर दी हत्या

रानी की सराय क्षेत्र में एक युवक ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करते हुए दो सगी बहनों के साथ ही दुराचार करता था। इतना ही नहीं उसने मां के साथ भी दुराचार का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:09 PM (IST)
बहनों से दुराचार, मां व भाई ने दुष्कर्मी की कर दी हत्या
बहनों से दुराचार, मां व भाई ने दुष्कर्मी की कर दी हत्या

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : रानी की सराय क्षेत्र में एक युवक ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करते हुए दो सगी बहनों के साथ ही दुराचार करता था। इतना ही नहीं उसने मां के साथ भी दुराचार का प्रयास किया। युवक की इस हरकतों से तंग आकर मां ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर नहर के किनारे फेंक दिया। रानी की सराय पुलिस ने आरोपित मां-भाई को गिरफ्तार कर लिया।

खून के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस जघन्य हत्या का खुलासा करते हुए एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रानी की सराय क्षेत्र के मोलनापुर सिरसाल गांव स्थित नहर के समीप झाड़ी में बोरे में भरकर फेंका गया एक 40 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर 28 सितंबर को बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रानी की सराय थाने की पुलिस ने मोलनापुर गांव निवासी चंद्रभान गौतम पुत्र जियालाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसपी का कहना है कि छानबीन के दौरान उक्त युवक की शिनाख्त बबलू राम के नाम से हुई। वह रानी की सराय क्षेत्र का ही निवासी था। इस हत्या में शामिल युवक की मां-भाई को रानी की सराय थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर केशव द्विवेदी ने गुरुवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए मां-भाई ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें इस हत्या पर कोई पछतावा नहीं है। मां का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा बबलू सगी दो छोटी बहनों को डरा धमका कर उनके साथ दुराचार करता था। इस बात की जानकारी जब मां को हुई तो मां ने दोनों बेटियों को रिश्तेदार के यहां भेज दिया। बेटियों के रिश्तेदारी भेजने से नाराज होकर वह अपनी मां के साथ ही दुराचार का प्रयास करने लगा। बड़े बेटे की हरकतों से तंग आकर उसने हत्या की योजना बनाई। 26 सितंबर को रात में भोजन के समय आरोपित बेटा को मां ने नींद की गोली मिलाकर खिला दिया। जब वह गहरी नींद में सो गया तो उसने छोटे बेटा की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दूसरे दिन रात को उसके शव को बोरे में भरकर नहर के समीप साइकिल से लेकर गए और फेंक दिया।

chat bot
आपका साथी