44 ईट भट्ठा संचालकों पर राजस्व बकाया, आरसी जारी

आजमगढ़ : ईट भट्ठा संचालकों द्वारा सत्र 2011-12 में रायल्टी और अवशेष आवेदन शुल्क का भुगता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:37 PM (IST)
44 ईट भट्ठा संचालकों पर राजस्व बकाया, आरसी जारी
44 ईट भट्ठा संचालकों पर राजस्व बकाया, आरसी जारी

आजमगढ़ : ईट भट्ठा संचालकों द्वारा सत्र 2011-12 में रायल्टी और अवशेष आवेदन शुल्क का भुगतान न करने के मामले में नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद 44 ईट भट्ठा संचालकों द्वारा रायल्टी, अवशेष रायल्टी, आवेदन शुल्क और अवशेष आवेदन शुल्क जमा नहीं किए गए। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के अनुमोदन पर खनन विभाग ने ब्याज सहित कुल बकाया राजस्व तीन लाख छह हजार 344 रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी की है।

खान निरीक्षक विनीत ¨सह ने बताया कि तहसील सदर में मुन्नी ईट उद्योग दयालपुर, बीकेओ एनिया, पूर्वांचल ईट उद्योग खैरा, ¨बदुमती ¨सह ईट उद्योग मोहब्बतपुर, शिवशक्ति ईट उद्योग मोहब्बतपुर, रिजवान अहमद बीकेओ हरखपुर, नौशाद अहमद बीकेओ सखिया एवं कृष्णा ईट भट्ठा असाउर, तहसील फूलपुर में एसबी ईट भट्ठा नाटी शामिल हैं। इसी क्रम में बूढ़नपुर में जिबोध ईट उद्योग पथरडीहा, सावित्री ईट उद्योग ¨सघोरा व मालती देवी ईट भट्ठा शेखपुरा, सगड़ी में मो. ताहिर बीकेओ चौरासी, सुहेल अहमद बीकेओ मऊकुतुबपुर, लोकनाथ गुप्ता बीकेओ बरौली, अबुल कलाम विपिन राय बीकेओ सैदपुर, मोतीलाल जीताराम बीकेओ जमालपुर एवं ब्रांच देवारा कदीम महराजगंज, तहसील सदर में ही काíतकेय ईट उद्योग तेंदुआ रानी की सराय, मुसाफिर ¨सह बीकेओ खलीलाबाद, आरके ब्रिक फील्ड जमुड़ी, जयप्रकाश राय ईट भट्ठा मोहब्बतपुर, रामकेवल मौर्य ईट भट्ठा अबाड़ी, जेएस ईट उद्योग मुंडा, अहमद बीकेओ अतरडीहा, मुख्तार अहमद बीकेओ गोछा, मां शारदा ईट भट्ठा समरौर, महाबीर ईट भट्ठा रायपुर, विजयी ईट उद्योग नैपुरा, बृजेश कुमार यादव बीकेओ फत्तेपुर, सतगुरु कृपा ईट उद्योग ताजनपुर, अर¨वद कुमार ¨सह बीकेओ छतपुर, मां शारदा ईट उद्योग समरौली, अबुल फैज बीकेओ खानपुर, कमला यादव बीकेओ विजयापार, रिजवान अहमद बीकेओ हरखपुर, रूपमती बीकेओ हरखपुर, नौशाद अहमद बीकेओ सखिया, करुणाकांत मौर्या बीकेओ नामदारपुर, अबूशाद अहमद बीकेओ, कलीम बीकेओ खोरा और तहसील सदर के मो. शाहिद बीकेओ कोटिला को आरसी जारी की गई है।

chat bot
आपका साथी