दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत

सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम भटौली इब्राहिमपुर में निजी साधन से दिल्ली से घर आए प्रवासी मजदूर की रविवार की देर शाम को अचानक तबीयत खराब हो गयी। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 05:32 PM (IST)
दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत
दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत

जासं, अजमतगढ़ (आजमगढ़) सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम भटौली इब्राहिमपुर में निजी साधन से दिल्ली से घर आए प्रवासी मजदूर की रविवार की देर शाम को अचानक तबीयत खराब हो गयी। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गयी। 19 घंटे तक इंतजार के बाद भी जब कोई डॉक्टर व प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे तो परिजन सोमवार की दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर दोहरीघाट चले गए।

भटौली इब्राहिमपुर गांव निवासी दुर्जन राम (60) परिवार के साथ दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम कर जीवन यापन करते थे। लॉकडाउन के चलते रविवार की सुबह 10 बजे पत्नी मरिया देवी (55) के साथ दिल्ली से निजी साधन कर अपने घर आए थे। उनके साथ गांव के एक-दो अन्य लोग भी आए थे।  परिजनों ने बताया कि दुर्जन की तबीयत दिल्ली से ही खराब चल रही थी। घर पर पहुंचकर और गंभीर हो गयी। स्थिति अत्यधिक खराब होने पर देर शाम सात बजे परिवार के लोग उन्हें डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने े स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही प्रशासन को सूचना दी। दोपहर दो बजे तक जांच के लिए न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम आयी और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। 19 घंटे इंतजार के बाद परिवार के लोग स्वयं सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स आदि की व्यवस्था कर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए अंतिम संस्कार के लिए शव को दोहरीघाट लेकर चले गए। पूछे जाने पर अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शौकत अली ने कहा कि मृतक के परिजनों का स्वैब जांच के लिए भेजा जाएगा।

दुर्जन राम  के एक पुत्र विजेंद्र कुमार (40) व तीन पुत्रियां है। सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी मतिया, पुत्र विजेंद्र कुमार व पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी