पोखरा की सफाई नहीं होने से सभासद दुखी

जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:32 PM (IST)
पोखरा की सफाई नहीं होने से सभासद दुखी
पोखरा की सफाई नहीं होने से सभासद दुखी

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज के ताल-पोखरों में दुकानों का कचरा फेंका जा रहा है।इससे गंदगी का अंबार लगा है।यह स्थिति देख सभासदों ने नाराजगी जताई है।

नगर पंचायत के लोहिया नगर स्थित सिचाई विभाग निरीक्षण गृह के सामने जहां नेताओं से लेकर अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, वहां के पोखरे की स्थिति यह है तो अन्य की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

पोखरे की सीढि़यों की साफ-सफाई न होने के कारण कचरा जमा होने के साथ पानी काला हो गया है। बेसहारा पशुओं के सामने पानी पीने की समस्या बनी रहती है।

सभासद गौरव कुमार रघुवंशी, जितेंद्र चौरसिया, कृष्ण कुमार मोदनवाल व सुनील सोनकर ने पोखरे की सफाई के साथ ही चूना, ब्लीचिग के छिड़काव की बात कई बार अधिशासी अधिकारी से कही।नगर पंचायत के अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। सभासदों का कहना है कि पोखरे की सफाई करा दी जाए, तो सुबह टहलने वालों को सुविधा मिलेगी।

chat bot
आपका साथी