दुर्वासा आश्रम में दवा और वृद्धाश्रम में बांटे फल

- कार्यकर्ता उत्साहित - नंदनगर में कोरोना योद्धा महिलाओं का सम्मान बीबीपुर में रक्तदान -उत्स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:16 PM (IST)
दुर्वासा आश्रम में दवा और वृद्धाश्रम में बांटे फल
दुर्वासा आश्रम में दवा और वृद्धाश्रम में बांटे फल

- कार्यकर्ता उत्साहित

- नंदनगर में कोरोना योद्धा महिलाओं का सम्मान, बीबीपुर में रक्तदान

-उत्साह के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

-केक काटकर की गई मोदी के दीर्घायु की कामना

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुर्वासा आश्रम में दवा, तो वृद्धाश्रम में फल बांटे गए। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह दिखा।

भाजपा लालगंज की ओर से निजामाबाद के नंदनगर में 71 कोरोना योद्धा महिलाओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया, वहीं तहबरपुर ब्लाक के बीबीपुर गांव में युवा मोर्चा के सदस्यों ने 71 यूनिट रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि थे। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा दुर्वासा ऋषि के आश्रम पर चिकित्सा शिविर का आयोजन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डा. अशोक सिंह ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक डा. पियूष सिंह यादव ने केक काटा।अध्यक्षता जिला संयोजक डा. पवन पांडेय व संचालन सह संयोजक डा. मनीष कुमार बरनवाल ने किया।

सरायमीर: वृद्धाश्रम बघौरा में पिछड़ा मोर्चा लालगंज की तरफ से फल वितरित किया गया। नीरज मौर्य, वृज भूषण चौहान, शैलेश प्रजापति, चंद्रेश गुप्ता आदि रहे। बरदह : बरदह के विरसा मुंडा मानव ससांधन केंद्र तृतीय पर चंदू सरोज व वृजेश राय ने केक काटकर फल व मिष्ठान का वितरण किया। धीरू उपाध्याय, विजय प्रकाश, हंशु सरोज, शरद राय, पंकज राय, चंद्रबली, अरुण सिंह आदि रहे। दीदारगंज : चकिया गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, दिनेश जायसवाल आदि ने पीएम का जन्मदिन मनाया। निजामाबाद: भाजपा लालगंज द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर सेवा कार्य किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने की।

chat bot
आपका साथी