मां की विदाई में उमड़ा जनसैलाब

(आजमगढ़) कटघर लालगंज में पूर्णिमा के दिन लगाने वाला ऐतिहासिक मेले के चौथे दिन मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का विसर्जन देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंगल कामनाओं के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया। पूजा पंडालों में महिलाओं ने देवी गीत गाए और अपने परिवार के सुख-शांति के लिए माता रानी से मन्नते मांगी। इस दौरान डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:54 PM (IST)
मां की विदाई में उमड़ा जनसैलाब
मां की विदाई में उमड़ा जनसैलाब

जासं, लालगंज (आजमगढ़) : कटघर लालगंज में पूर्णिमा को लगने वाले मेले के चौथे दिन प्रतिमा विसर्जन देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंगलकामनाओं के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया। पूजा पंडालों में महिलाओं ने देवी गीत गाए और माता रानी से मन्नतें मांगी। इस दौरान डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके।

विसर्जन से पूर्व प्रतिमाओं को क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। इस दौरान विभिन्न समितियों द्वारा प्रस्तुत झांकियां देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलाकारों द्वारा मां महिषासुर मार्दिनी, नृत्य, मटका फोड़ कार्यक्रम व आध्यात्मिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। जगह-जगह भीड़ सड़कों के किनारे माता के दर्शन को जमी थी। भक्ति गीत बजाए जा रहे थे। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कुमार सोनकर, रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल व डा. देवाशीश शुक्ला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी