मार्टीनगंज व फुलेश बाजार को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

जागरण संवाददाता मार्टीनगंज (आजमगढ़) मार्टीनगंज व फुलेश बाजार को जल्द ही जलजमाव की समस्या स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:36 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:36 PM (IST)
मार्टीनगंज व फुलेश बाजार को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति
मार्टीनगंज व फुलेश बाजार को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़): मार्टीनगंज व फुलेश बाजार को जल्द ही जलजमाव की समस्या से निजात मिल जाएगी। यहां नाली के अभाव में बारिश के दिनों में लोग परेशान होते थे। अब जिला पंचायत द्वारा नाली निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है।

तहसील की सबसे बड़ी बाजार मार्टीनगंज में सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण न होने से बाजार वासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बाजारवासियों ने कई बार जिलाधिकारी से लेकर उप जिलाधिकारी के कार्यालयों तक गुहार लगाई।

इसका संज्ञान जिला पंचायत सदस्य रामसकल यादव ने लिया तो प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत कार्यालय में प्रेषित किया। रामसकल ने बताया कि मार्टीनगंज बाजार में नाली निर्माण की प्रक्रिया इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। 200 मीटर नाली निर्माण में छह लाख 80 हजार 900 सौ रुपये खर्च होंगे। फुलेश बाजार में 250 मीटर नाली निर्माण पर नौ लाख 50 हजार खर्च होना है। दोनों बाजारों में नाली निर्माण की स्वीकृति मिलने की जानकारी पर लोगों ने राहत महसूस की है। बाजार के लोगों का कहना है कि अब व्यापार पर जलजमाव की मार नहीं पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी