पंखे के सहारे फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

-दो वर्ष पहले हुई थी शादी पति मुंबई में रहकर करता है नौकरी -देवगांव कोतवाली में भाई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 06:52 PM (IST)
पंखे के सहारे फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान
पंखे के सहारे फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

-दो वर्ष पहले हुई थी शादी, पति मुंबई में रहकर करता है नौकरी

-देवगांव कोतवाली में भाई ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कपसेठा गांव में 23 वर्षीया डिपल यादव ने गुरुवार की रात कमरा बंद कर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी ससुराल वालों को शुक्रवार की सुबह हुई। उधर सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतका के ससुर शिवनाथ यादव ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 10 बजे मुझे व मेरी पत्नी को भोजन कराकर वह कमरे में सोने चली गई, जबकि हम लोग बाहर सो रहे थे और रोज की तरह भोर में पांच बजे गेहूं काटने चले गए। सुबह लगभग 11 बजे खेत से लौटे तो दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया तो पड़ोसियों को बुलाया। गांव वालों ने रोशनदान से देखा तो पता चला कि वह फंदे पर लटकी हुई थी।

इसकी जानकारी पर दोपहर एक बजे मृतका के भाई तहसीलदार यादव व देवगांव पुलिस के पहुंचने पर दरवाज तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मृतका के भाई सूबेदार यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी कोदहरा, थाना बरदह ने आरोप लगाया कि पति सूरज यादव, ससुर शिवनाथ, सास शुभौत, ननद पिका यादव दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों के उत्पीड़न से ऊबकर बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी।

दूसरी ओर मृतका के ससुर शिवनाथ यादव ने बताया कि मृतका का पति सूरज यादव मुंबई में नौकरी करता है। दो माह पूर्व पत्नी से कहकर गया था कि अगली बार तुमको भी लेकर चलूंगा। बड़ा पुत्र मदन भी परिवार सहित मुंबई में रहता है। फिलहाल पुलिस ने शव में कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी