रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में भीड़, डेढ़ घंटे जाम का झाम

रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में भीड़ डेढ़ घंटे जाम का झाम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:06 PM (IST)
रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में भीड़, डेढ़ घंटे जाम का झाम
रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में भीड़, डेढ़ घंटे जाम का झाम

जागरण संवाददाता, तरवां (आजमगढ़): भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षा बंधन। कोरोना संक्रमण के भय से बेफिक्र सोमवार को सुबह से ही बहनें भाई को राखी बांधने तो भाई बंधवाने के लिए घर से निकल पड़े थे, लेकिन जाम के झाम ने सभी को परेशान कर दिया। कुछ ऐसा ही देखने को मिला तरवा थाना अंतर्गत परमानपुर चौराहे सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक। लगभग एक किमी तक लगे जाम के कारण आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा।

परमानपुर चौराहे पर मिठाई खरीदारी के लिए भीड़ लग गई थी। दोनों पटरियों पर वाहनों के खड़े हो जाने से जाम लग गया। इससे साइकिल, बाइक और ट्रक घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस का 112 नंबर वाहन व सरकारी एंबुलेंस भी में फंसी रही। बहनें जाम में फंसी रहीं। कोई अपने बच्चों को लेकर बाइक पर तो कोई कार में बैठकर गंतव्य को जाने के लिए परेशान दिखा। लगभग पौन घंटे बाद हांफती हुई पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया। इस दौरान शारीरिक दूरी के अनुपालन की धज्जियां उड़ती देखी गई। बहुत कम ही लोग ऐसे दिखे, जो मास्क लगाए थे।

chat bot
आपका साथी