मनबढ़ों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

जागरण संवाददाता अहरौला (आजमगढ़) अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में गुरुवार की सुबह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:33 PM (IST)
मनबढ़ों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
मनबढ़ों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़): अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में गुरुवार की सुबह मनबढ़ों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। भीड़ जुटते देख मनबढ़ फरार हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी सुनीता (40)पत्नी स्व.अशोक माहुल थाना क्षेत्र के सल्लाहगढ़ गांव स्थित अपनी बहन से मिलने गईं थीं कि माहुल बाजार से कही पैदल ही जा रही थीं। इसी बीच कुछ मनबढ़ हाकी-ड़डे लेकर आ धमके और बिना कुछ पूछे ही मारने लगे। पीड़ित महिला ने मनबढ़ों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी