पुरुष व महिला पहलवानों ने की जोर आजमाइश, दी पटखनी

जागरण संवाददाता निजामाबाद (आजमगढ़) विजयदशमी पर्व पर सेंटरवा बाजार स्थित अखाड़े में जिला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:19 PM (IST)
पुरुष व महिला पहलवानों ने की जोर आजमाइश, दी पटखनी
पुरुष व महिला पहलवानों ने की जोर आजमाइश, दी पटखनी

जागरण संवाददाता, निजामाबाद (आजमगढ़) : विजयदशमी पर्व पर सेंटरवा बाजार स्थित अखाड़े में जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में जूनियर एवं सीनियर बालक- बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मिर्जापुर ब्लाक के पूर्व प्रमुख बलवंत यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

भारतीय कुश्ती पद्धति पर केंद्रित प्रतियोगिता के 46 किलो भार वर्ग में बेचन प्रथम, सकलदीप द्वितीय व सुधाकर तृतीय, 50 किलो भार वर्ग में विवेक प्रथम, राजन कदम घाट द्वितीय एवं प्रिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 54 किलो में दुर्गेश निधि प्रथम, रंजीत भुड़की द्वितीय व सनोज तृतीय, 58 किलो में मंगेश भुड़की प्रथम, आकाश चड़ई द्वितीय व शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 63 किलो में राहुल अरया प्रथम, अखिलेश चड़ई द्वितीय व विपुल तृतीय स्थान पर रहे। 68 किलो में रमाकांत अरया प्रथम, आयुष द्वितीय व दुर्ग विजय तृतीय, 74 किलो में अभिनव यादव ने चड़ई प्रथम, 81 किलो में आर्यन चड़ई प्रथम, 88 किलो में ज्ञानचंद प्रथम, 50 किलो में बिलाल अहमद चड़ई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महिला कुश्ती प्रतियोगिता में नेहा यादव, सुगंधा पाल, प्रीति, रागिनी सहित एक दर्जन बालिका पहलवानों ने अपने अपने वजन भी प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहलवानों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजक खुन्नू पहलवान ने आभार व्यक्त किया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव, देवी यादव, लालचंद यादव, कमलेश, तहसीलदार यादव, अवधेश यादव, डा. आदित्य सिंह, अनीश अहमद, रामकुमार आदि थे।

गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई।

chat bot
आपका साथी