महिला की मौत, पति संग श्वसुर हिरासत में

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बसिला गांव में शुक्रवार की सुबह 35 वर्षी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Sep 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 03:00 AM (IST)
महिला की मौत, पति संग श्वसुर हिरासत में
महिला की मौत, पति संग श्वसुर हिरासत में

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बसिला गांव में शुक्रवार की सुबह 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति व ससुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। बसिला ग्राम निवासी पप्पू की 35 वर्षीय पत्नी ¨रकू का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में गमछे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकामी थाने को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई बताई गई है। हिरासत में लिए गए पिता -पुत्र से घटना की बाबत पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी