बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे महापंडित

जागरण संवाददाता आजमगढ़ महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 10:42 PM (IST)
बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे महापंडित
बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे महापंडित

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित करके याद किए गए। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि राहुल जी बचपन से ही घुमक्कड़ प्रवृत्ति के थे।

नेहरू हाल के पास स्थापित महापंडित की प्रतिमा पर राहुल सांकृत्यायन स्मृति केंद्र की ओर से माल्यार्पण किया गया लेकिन इस बार कोरोना काल को देखते हुए पदयात्रा को सांकेतिक कर दिया गया। माल्यार्पण करने वालों में केंद्र के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, प्रभुनारायण पाण्डेय प्रेमी, संजय कुमार पांडेय, निशीथ रंजन तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, आशुतोष द्विवेदी आदि शामिल थे। इसी क्रम में अमरनाथ तिवारी के राहुल नगर स्थित स्थित आवास पर हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राहुल जी की घुमक्कड़ प्रवृत्ति बचपन से ही थी। तिब्बत, नेपाल, भूटान, सिक्किम से लेकर रूस, और चीन तक उन्होंने पांच बार यात्रा की।

इसी क्रम में प्रगतिशील लेखक संघ के एलवल स्थित कार्यालय में लालसा लाल तरंग की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में अर्चना ने कहा कि राहुल जी ने जिन नारी समस्याओं पर ²ष्टि डाली वह आज भी प्रासंगिक है। डॉ. प्रगति श्रीवास्तव, सुरेश सरोज, मनोज श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे।

सपा कार्यालय महापंडित के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने नमन किया। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल जी प्रकांड विद्वान, लेखक, साहित्यकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी की लड़ाई में किसान आन्दोलनों का नेतृत्व किया। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, हवलदार यादव आदि ने भी विचार रखे। संचालन श्यामदेव चैहान ने किया।

राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी परिसर में राहुल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बच्चों ने जुलूस निकाला। उसके बाद राहुल जी के परिवार से जुड़े विनोद कुमार पांडेय के मुख्य आतिथ्य में गोष्ठी का आयोजन किया। श्री पांडेय ने कहा कि राहुल जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले ही उनके असली वारिस हैं। डॉ. रवींद्र नाथ राय, दुखहरन राय, अनिल कुमार चतुर्वेदी आदि थे।

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र के नेतृत्व में ब्रजेश नंदन पांडेय,विश्वदेव उपाध्याय, गिरीश चतुर्वेदी, मनोज कुमार त्रिपाठी आदि ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी