सपा मुखिया के जन्मदिन पर किया महादान

जागरण संवाददाता आजमगढ़ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 10:15 PM (IST)
सपा मुखिया के जन्मदिन पर किया महादान
सपा मुखिया के जन्मदिन पर किया महादान

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड बैंक में रक्तदान किया। उसके बाद कार्यालय पर गोष्ठी कर नेता जी के दीर्घायु की कामना की। रक्तदान करने वालों में राजेश सरोज, उमेश यादव, मुलायम चौहान, दुर्गेश यादव, लालचंद चौहान, ज्वाला प्रसाद, निखिल यादव आदि शामिल थे।

पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने संघर्ष की बदौलत जमीन से उठकर प्रदेश व देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ,हवलदार यादव ,महासचिव हरिप्रसाद दूबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता रहे।

ईमानदारी से करें मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य

जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़) : विधानसभा निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण के लिए लेखपाल और बीएलओ को उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा ने निर्देश दिया है। कहा कि पुनरीक्षण का कार्य पूरी ईमानदारी से किया जाए। एक जनवरी 2021 को आधार मानते हुए नए लोगों का नाम सूची में शामिल किया जाए। अभियान में सभी बूथों पर पदाधिकारी एवं बीएलओ उपलब्ध रहेंगे। नाम बढ़ाने के लिए फार्म छह का उपयोग किया जाएगा। यदि किसी को किसी व्यक्ति के नाम पर आपत्ति है तो यह फार्म सात में दर्ज हो सकती है। मृतकों के नामों का अपमार्जन होना है। यदि किसी के नाम में कोई त्रुटि है तो फार्म आठ के जरिए संशोधन भी कराया जा सकता है। बताया कि बीएलओ को सभी फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं।

आज पांच घंटे बाधित रहेगी सिधारी फीडर से विद्युत आपूर्ति

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: अधिशासी अभियंता विद्युत प्रेषण खंड तबरेज वाहिद ने बताया कि 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से पांच बजे तक 220 केवी उपकेंद्र हाफिजपुर पर 132 केवी सिधारी लाइन का अनुरक्षण कार्य के लिए शटडाउन रहेगा। इसलिए इतनी अवधि में 220 केवी सिधारी से संबद्ध सेखपुरा, जिला चिकित्सालय, भंवरनाथ, जीयनपुर, मुबारकपुर, हाफिजपुर उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

chat bot
आपका साथी