अब दिल्ली के लिए चलेगी लग्जरी बस

आजमगढ़ : दिल्ली के यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा लग्जरी बस चलाने की तैयारी है। यह बस बलिया से चलकर मऊ-आजमगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए चलेगी। इसमें यात्रियों को बैठने एवं सोने की भी सुविधा होगी। इस सब में आधुनिक सुविधा के साथ ही दिल्ली तक सफर करने में समय भी कम लगेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:54 PM (IST)
अब दिल्ली के लिए चलेगी लग्जरी बस
अब दिल्ली के लिए चलेगी लग्जरी बस

आजमगढ़ : दिल्ली के यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा लग्जरी बस चलाने की तैयारी है। यह बस बलिया से चलकर मऊ-आजमगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए चलेगी। इसमें यात्रियों को बैठने एवं सोने की भी सुविधा होगी। आधुनिक सुविधा के साथ ही दिल्ली तक सफर करने में समय भी कम लगेगा। बस संचालन को परिवहन विभाग से हरी झंडी मिल गई है, अनुबंधित बस मिलने के बाद तत्काल सेवा चालू कर दी जाएगी।

जिलेवासियों को अत्याधुनिक रोडवेज भवन संग जनरथ व एसी बस की सुविधा पहले से मिल रही है। वहीं दिल्ली के लिए लगभग 20 साधारण बसें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों का रुझान ट्रेन को छोड़ रोडवेज की तरफ बढ़ रहा है, क्योंकि जितना समय दिल्ली के लिए ट्रेन से लग जाता है लगभग उतने ही समय में रोडवेज की बसें भी दिल्ली पहुंचा दे रही हैं। ऐसे में जो भी बस आजमगढ़ से दिल्ली के लिए चल रही हैं वे फुल होकर जा रही हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए रोडवेज विभाग दिल्ली रूट पर आधुनिक सुविधा प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कुछ निजी आधुनिक बस बलिया से मऊ-आजमगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए चल रही हैं। जिस पर यात्रियों की भरमार है। इस बस में आधुनिक सुविधा के साथ ही यात्रियों को बैठने तथा सोने की भी सुविधा है। अनुबंधित बस मिलने के बाद रोडवेज यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर माह में नई बसें चलने लगेंगी। ''लखनऊ से दिल्ली के लिए लग्जरी बस चल रही हैं। अनुबंधित बसों को चलाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। बस मिलते ही बलिया से मऊ-आजमगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए स्लीपिंग बसें चलाई जाएंगी।

-ललित कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, डा. आंबेडकर डिपो आजमगढ़।

chat bot
आपका साथी