प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त : निर्मला भारती

मेंहनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:54 PM (IST)
प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त : निर्मला भारती
प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त : निर्मला भारती

जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़) : मेंहनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में सत्ता परिवर्तन का संकल्प दिलाते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निर्मला भारती ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से जहां त्रस्त है, वहीं अपराध चरम पर है। शाहजहांपुर की कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता की दिन दहाड़े हत्या इस बात को प्रमाणित करने के लिए काफी है। डीजल, पेट्रोल, रसोई के गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से घर चलाना मुश्किल हो गया है। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने की। दीनदयाल मिश्र, ओमकार सिंह, साहब राज सिंह, राजेश मौर्य, रामजीवन राम, रामनाथ आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी