महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम के विद्यालय से लैपटाप चोरी

जागरण संवाददाता सरायमीर (आजमगढ़) सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव निवासी समाजवादी पा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 06:15 PM (IST)
महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम के विद्यालय से लैपटाप चोरी
महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम के विद्यालय से लैपटाप चोरी

जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़): सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव निवासी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी के स्कूल को भी चोरों ने निशाना बनाया।

अबू आसिम आजमी नियाज नेशनल स्कूल ओहदारीपुर के चेयरमैन हैं। उनके विद्यालय के कार्यालय के पीछे की खिड़की का सरिया तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने लैपटाप गायब कर दिया, जिसमें एक नेट सेटर भी लगा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में घटना भोर में तीन बजे शो कर रही है। चोर मुंह बांधे हुए थे। चोरी की तहरीर प्रिसिपल बेलाल अहमद ने दे दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। ------

संदिग्ध परिस्थिति में युवती झुलसी, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़) : शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमत नगर की रहने वाली सायमा (35) शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई थी।

chat bot
आपका साथी