लालगंज बाईपास मार्ग होगा गड्ढामुक्त

जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) मुख्यमंत्री के आने की सूचना का असर कहें या लोक निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:33 PM (IST)
लालगंज बाईपास मार्ग होगा गड्ढामुक्त
लालगंज बाईपास मार्ग होगा गड्ढामुक्त

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : मुख्यमंत्री के आने की सूचना का असर कहें या लोक निर्माण विभाग की मेहरबानी, लेकिन अब जल्द ही लालगंज बाईपास मार्ग गड्ढामुक्त होने वाला है। मार्ग को दुरुस्त करने के लिए गिट्टी गिराने का काम शुरू कर दिया गया है।

जिले से होकर वाराणसी जाने वाले रास्ते पर लालगंज बाईपास मार्ग कई वर्षों से गड्ढायुक्त हो गया था। आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाली सरकारी व प्राइवेट बसों का बाईपास मार्ग पर संचालन बंद कर दिया गया था। बसों का संचालन बंद होने से लोगों को बस पकड़ने के लिए नेशनल हाईवे पर जाना पड़ता था, जो कष्टकारी था। अब नेशनल हाईवे अथार्टी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी