रात भर मना कान्हा के जन्म का जश्न

- आस्था - कहीं फोड़ी मटकी तो कहीं निकाली राधा-कृष्ण की झांकी -पुलिस लाइन और बिह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 05:37 PM (IST)
रात भर मना कान्हा के जन्म का जश्न
रात भर मना कान्हा के जन्म का जश्न

- आस्था

- कहीं फोड़ी मटकी, तो कहीं निकाली राधा-कृष्ण की झांकी

-पुलिस लाइन और बिहारी जी मंदिर पर लगा रहा मेला

-खिलौना-गुब्बारों के साथ महकी चोटहिया जलेगी की खुशबू जागरण संवाददाता, आजमगढ़: कान्हा का जन्मोत्सव हो और लोग सो जाएं। ऐसा हो ही नहीं सकता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के दो बजे तक ऐसा ही दिखा। शहर में पुलिस लाइन और श्री बिहारी जी मंदिर के बाहर मेला लगा रहा, तो अंदर भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यकम चल रहे थे। मेला क्षेत्र में चोटहिया जलेबी की खुशबू दशहरा मेला की आहट दे रही थी।

सरायमीर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरायमीर थाना परिसर स्थित मंदिर, राम-जानकी मंदिर, सब्जीमंडी मंदिर, मुख्य मार्ग स्थित मंदिर, महाजनी टोला स्थित मंदिर सहित क्षेत्र के सिकरौर, छित्तेपुर, नोनारी, कौरा गहनी, लाहिडीह, खपड़ा गांव आदि बाजार देर रात तक गुलजार रहे।

मंदिरों व घरों को विद्युत झालरों एवं रंग-बिरंगी झंडियों से सजाया गया था।कई स्थानों पर मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं।

बिलरियागंज : क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व थाना परिसर, शिव मंदिर तुर्क पड़री, बड़िहारी, लंगड़पुर, पतिला गौसपुर, अकबरपुर आदि गांवों के मंदिरों व घरों में कान्हा का जन्म हुआ तो सोहर के स्वर भी गूंजे।कई स्थानों पर मनमोहक झांकियां भी सजाई गई थीं।

जहानागंज: थाना परिसर सहित पूरे क्षेत्र में नटवर नागर माखन चोर का जन्मोत्सव मनाया गया। थाना परिसर में अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में, बाजार के श्रीराम-जानकी मंदिर, बरहतिर जगदीशपुर के श्रीराम-जानकी मंदिर में धूमधाम से जन्मोत्सव मना।

रौनापार : सगड़ी तहसील के विभिन्न मंदिरों व थानों में भक्तों ने व्रत रखकर दर्शन-पूजन किया।कोतवाली जीयनपुर, प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर, रौनापार थाना, श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर मठ, लाटघाट, चांदपट्टी महुला आदि गांव में देर रात तक लोग जमे रहे। मार्टीनगंज : वनगांव में ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण-राधा की झांकी निकाली।झांकी में श्रीकृष्ण-सुदामा की दोस्ती को दर्शाया गया था, तो कंस की क्रूरता भी दिखी।

chat bot
आपका साथी