बेटी संग दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

- कंधरापुर पुलिस ने मंदुरी तिराहे के समीप से आरोपित को दबोचा - 12 जून को सामने आई थी ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:18 PM (IST)
बेटी संग दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार
बेटी संग दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

- कंधरापुर पुलिस ने मंदुरी तिराहे के समीप से आरोपित को दबोचा

- 12 जून को सामने आई थी दिल को दहला देने वाली घटना जागरण संवाददाता, कंधरापुर (आजमगढ़) : पुलिस ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को बुधवार की सुबह मंदुरी तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया। उसके बाद आरोपित का चालान कर दिया गया।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने 12 जून को कंधरापुर थाना में अपने दामाद वृजभान राम के खिलाफ ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करायी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग नतिनी के मुंह में आरोपित दामाद ने 28 अप्रैल को कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया था। कलयुगी पिता के हैवानियत से किशोरी जब चीखने-चिल्लाने लगी तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए खामोश करा दिया था। पीड़ित किशोरी की नानी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। कंधरापुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह मंदुरी तिराहा के समीप से बेटी के साथ हैवानियत करने के आरोपित कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित कंधरापुर क्षेत्र का निवासी है। किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

रानी की सराय : पुलिस ने किशोरी संग दुष्कर्म करने के आरोपित युवक आकाश को बुधवार की सुबह सोनवारा मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। 24 घंटे के अंदर आरोपित की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी संग मंगलवार को दिन में पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म की शिकार किशोरी की मां ने बेटी के साथ हुई ज्यादती की शिकायत थाने में की थी। युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

मेहनाजपुर : पुलिस ने किशोरी को अगवा कर उसके संग दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को बुधवार की सुबह मेहनाजपुर टैक्सी स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। दुष्कर्म की सनसीखेज घटना सात जून की बताई गई है। एक किशोरी का सात जून को बहला फुसलाकर उसके गांव का ही बृजेश उर्फ डब्बू कुमार ने अगवा कर ले गया था। घटना के दो दिन बाद अपहृत किशोरी के पिता ने मेहनाजपुर थाना में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

chat bot
आपका साथी