समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता थे जनेश्वर मिश्र

जागरण संवाददाता आजमगढ़ समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता और छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यालय में समारोह का आयोजन कर लोगों ने उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने स्व. मिश्र को समाजवादी आंदोलन का अग्रणी नेता बताते हुए कहा कि छात्र जीवन से ही उन्होंने अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन समाज के शोषित पीड़ित लोगों की भलाई में व्यतीत हुआ। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव आदि उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:04 AM (IST)
समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता थे जनेश्वर मिश्र
समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता थे जनेश्वर मिश्र

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता और छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यालय में समारोह का आयोजन कर लोगों ने उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने स्व. मिश्र को समाजवादी आंदोलन का अग्रणी नेता बताते हुए कहा कि छात्र जीवन से ही उन्होंने अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी