ईशदत्त पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व राज्य सभा सदस्य स्व. ईशद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:04 PM (IST)
ईशदत्त पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
ईशदत्त पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व राज्य सभा सदस्य स्व. ईशदत्त यादव जी की 22 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। नेहरू हाल में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में समाजवादियों की भीड़ उमड़ी थी। उन्हें नमन करने के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि रहे सपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आ•ामी ने कहाकि स्व. ईशदत्त यादव किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों और शोषित-वंचितों के नेता थे। वह ऐसे ही जरूरतमंदों के लिए अपने जीवन काल में राजनीति भी की। आज के परिवेश में ऐसे लोगों की कमी होती जा रही है। उनके लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी जब हम उनकी सोच एवं विचार को साकार करेंगे। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने स्व. ईशदत्त को किसानों, नौजवानों और समाज के शोषित, पीड़ित लोगों की आवाज बताया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव कहाकि वह संसद में गरीबों, मजलूमों की आवाज मजबूती से रखते थे।

chat bot
आपका साथी