सर्वे कार्य 15 दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाइ) में चयनित 17 गांवों के सर्वे में विलंब होने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने नाराजगी जताई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:09 PM (IST)
सर्वे कार्य 15 दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश
सर्वे कार्य 15 दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश

जासं, आजमगढ़ : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाइ) में चयनित 17 गांवों के सर्वे में विलंब होने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने नाराजगी जताई थी। उनके कड़ा रुख अपनाने से सर्वे का कार्य तेज हुआ है। 17 में से एक गांव मिर्जापुर विकास खंड के खानपुर चित्रावत का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। शेष गांवों का सर्वे युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांवों के सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 15 दिन के अंदर सभी गांवों के सर्वे पूर्ण करा लिए जाएं। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी