बेलइसा में फोर लेन का निरीक्षण, तेजी लाने के निर्देश

(आजमगढ़) सचिव पीडब्ल्यूडी व जिला नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने रविवार को ब्लाक मुहम्मदपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 10 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 05:09 PM (IST)
बेलइसा में फोर लेन का निरीक्षण, तेजी लाने के निर्देश
बेलइसा में फोर लेन का निरीक्षण, तेजी लाने के निर्देश

जासं, रानी की सराय (आजमगढ़) : सचिव लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार ने शनिवार की शाम इलाहाबाद-जौनपुर-रानी की सराय-आजमगढ़ फोर लेन का बेलइसा में निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के कार्यो की गुणवत्ता में सुधार व कार्य की प्रगति में तेजी लाने का पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता आरएन दास, निर्माण खंड-पांच, सहायक अभियंता एसएन सिंह निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता आरके वर्मा सहित संबंधित अधिकारी थे।

-------

10 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की ली जानकारी

मुहम्मदपुर/ बिद्रा बाजार : सचिव पीडब्ल्यूडी व जिला नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने रविवार को ब्लाक मुहम्मदपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 10 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने राज्य वित्त में 31 लाख खर्च, विधायक निधि में 25 लाख खर्च, सामूहिक विवाह योजना में 50 लाख खर्च की जानकारी ली। सामूहिक विवाह योजना में छह लाख शेष बचे रुपयों के बारे में पूछा। आठ लाख रुपये की कंटीजेंसी के बारे में जानकारी ली। बीडीओ संतोष नारायण गुप्ता ने बताया गया कि सामूहिक विवाह योजना में कुछ लाभार्थी ऐसे हैं। जिन्होंने अभी तक अपने कागजात नहीं जमा किए हैं। इससे उनका पैसा बचा है। क्षेत्र पंचायत के कार्य पर बताया गया कि अभी तक चार परियोजनाओं पर कार्य चल रहे हैं। उन्होंने 10 लाख से ऊपर के प्रोजेक्ट पर जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी