ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में प्यासे पूछते हैं पानी का पता

जागरण संवाददाता फूलपुर/सरायमीर (आजमगढ़) गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:05 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में प्यासे पूछते हैं पानी का पता
ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में प्यासे पूछते हैं पानी का पता

जागरण संवाददाता, फूलपुर/सरायमीर (आजमगढ़) : गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में आने वाले लोग पानी का पता पूछ रहे हैं। कारण कि इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। इससे वह दुकानदार भी परेशान हैं जो सरकारी हैंडपंप के पानी से प्यास बुझाते थे।

नगर पंचायत फूलपुर कार्यालय से मात्र सौ फीट दूर रामलीला मैदान के सामने पल्लू निषाद की दुकान के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई महीने से खराब पड़ा है। आसपास के दुकानदार आरोग्य निकेतन आस्पताल के सामने लगे हैंड पंप से पानी लाकर काम चला रहे हैं। कस्बे के श्रवण बिद, भैरो बिद, चंदन कुमार, रवि, भोला, अजय जायसवाल, मिथिलेश राय, रिजवान, सारिक आदि ने कहा कि हैंडपंप खराब होने से गांव से आने वालों को परेशान होना पड़ता है।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि सभी वार्डों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों का सर्वे कराया जा रहा है। खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों को जल्द सही कराया जाएगा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां परिसर में लगा दो इंडिया मार्का हैंडपंप छह महीने से खराब है। तत्कालीन ग्राम प्रधान ने दूसरी जगह बोरिग कराकर लगवाया लेकिन आज तक पानी नहीं निकला। सरायमीर थाना गेट के सामने लगा दो इंडिया मार्का हैंडपंप भी बेमतलब साबित हो रहा है। थाने में फरियाद लेकर पहुंचने वाले भी पानी के लिए तरस रहे हैं।

गौरतलब है कि गर्मी संग तपिश बढ़ने के साथ ही पेयजल का संकट गहरा गया है। कई इलाकों में हैण्डपंप खराब होने के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी