आजमगढ़ में लावारिस शव को छाया और पुष्पांजलि ने दी मुखाग्नि, महिला शाखा की पदाधिकारी भी आगे आईं

सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल जिले भर के लावारिस शवों का अंतिम संस्कार पिछले आठ वर्षों से लगातार कर रहा है। अभी तक लावारिस शवों को मुखाग्नि व अंतिम संस्कार भारत रक्षा दल के पुरुष कार्यकर्ता करते रहे लेकिन महिला कार्यकर्ताओ ने ठानी तो कर डाली।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:45 PM (IST)
आजमगढ़ में लावारिस शव को छाया और पुष्पांजलि ने दी मुखाग्नि, महिला शाखा की पदाधिकारी भी आगे आईं
लावारिस शवों को मुखाग्नि व अंतिम संस्कार भारत रक्षा दल के पुरुष कार्यकर्ता करते रहे।

आजमगढ़, जेएनएन। सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल के महिला प्रकाेष्ठ की दो महिलाओं ने लावारिश शव का अंतिम संस्कार कर नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश की है। शनिवार को संगठन की सूची में शामिल 431वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार संगठन की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष छाया अग्रवाल व महासचिव पुष्पांजलि गुप्ता ने तमसा नदी के किनारे राजघाट पर किया।

सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल जिले भर के लावारिस शवों का अंतिम संस्कार पिछले आठ वर्षों से लगातार कर रहा है। अभी तक लावारिस शवों को मुखाग्नि व अंतिम संस्कार भारत रक्षा दल के पुरुष कार्यकर्ता करते रहे, लेकिन महिला कार्यकर्ताओ ने ठानी तो कर डाली। राजघाट पर मुखाग्नि देने पहुंची संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपने साथी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अंतिम संस्कार के कार्य को देखकर वे काफी प्रभावित थीं और मन में पीड़ा भी थी।

कई बार अपने पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि महिला कार्यकर्ताओं को भी किसी लावारिस शव को मुखाग्नि देने का अवसर दिया जाए, जो आज मिला है। कहाकि हम महिलाएं भी पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं हैं। ऐसा करके हमने समाज को यह संदेश दिया है। साथ ही इस पुण्य कार्य में भागीदारी करके हम सभी को आंतरिक खुशी मिल रही है।

chat bot
आपका साथी