जिले के 1117 किसानों के डाटा का किया गया सुधार

जागरण संवाददाता आजमगढ़ एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गरीब कल्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:18 PM (IST)
जिले के 1117 किसानों के डाटा का किया गया सुधार
जिले के 1117 किसानों के डाटा का किया गया सुधार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गरीब कल्याण दिवस के रूप मनाई गई। जिले के सभी विकास खंडों में किसान कल्याण मेला का आयोजन किया गया। पीएम किसान निधि योजना अंतर्गत 1117 किसानों का डाटा सुधार किया गया। जबकि 367 किसानों को जिप्सम वितरित की गई। 44 किसानों को कृषि यंत्र स्वीकृति पत्र और 110 किसानों को कृषि यंत्र लाभ का प्रमाण-पत्र वितरित कर कुल 638 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया। जिले के अन्य विभागों के स्टाल से किसानों को जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी मिली।

विकास खंड पल्हनी में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, हरैया में भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, लालगंज में भाजपा जिलाध्य ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डा. गगनदीप सिंह ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञानियों ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि के क्षेत्र में नवीनतम शोध, कृषि एवं उससे संबद्ध व्यवसाय मछली, कुक्कुट, मौन पालन, रेशम पालन, बागवानी, पशुपालन की आधुनिक विधाओं के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। उप कृषि निदेशक संगम सिंह ने ब्लाक मुहम्मदपुर में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के गुर बताए।

chat bot
आपका साथी