भारतीय समाज को महत्वपूर्ण दिन वर्ष प्रतिपदा

त्र के श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षक प्रमुख मिथिलेश नरायण रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 06:19 AM (IST)
भारतीय समाज को महत्वपूर्ण दिन वर्ष प्रतिपदा
भारतीय समाज को महत्वपूर्ण दिन वर्ष प्रतिपदा

जासं, लालगंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षक प्रमुख मिथिलेश नरायण रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष प्रतिपदा भारत व भारतीय समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। जिस समय पूरा विश्व अज्ञान के अंधकार में था उस समय भारतीय ऋषि महर्षियों ने अपने विज्ञान व ²ष्टि से अनन्य शोध किए थे। उसी कड़ी में महत्वपूर्ण वर्ष प्रतिपदा का महोत्सव भी है। वर्ष प्रतिपदा का दिन नववर्ष के प्रथम दिवस के साथ ही अनेक ऐतिहासिक घटनाओं व कीर्तिमान संपन्न दिवस भी है। आज ही के दिन आदिशक्ति देवी दुर्गा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। अर्थात नवरात्र प्रारंभ होता है, भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का दिन भी है। अट्ठारह सौ नवासी में आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक परमपूज्य डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष प्रतिपदा के उत्सव को नववर्ष व संघ संस्थापक के जन्म दिवस के रुप में मनाता है। इस अवसर पर जिला संघचालक राम बिहारी गिरी, केशव सिंह, ज्वालाप्रसाद, सुरेश शुक्ला, उमाशंकर मिश्र आदि थे।

chat bot
आपका साथी