जयकारे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन

जागरण संवाददाता फूलपुर (आजमगढ़) जय देव- जय देव जय मंगल मूर्ति दर्शन मने मात्र कामना पूर्ति।इ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:44 PM (IST)
जयकारे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन
जयकारे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़): जय देव- जय देव, जय मंगल मूर्ति, दर्शन मने मात्र कामना पूर्ति।इस ध्वनि और गणपति के जयकारे के बीच रविवार की रात प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

गणपति व इंडियन क्लब की ओर से गणेश चतुर्थी पर शंकर जी तिराहा पर प्रतिमा की स्थापना की गई थी।शनिवार को भंडारे के बाद रविवार को हवन-पूजन के बाद देर रात डीजे, ढोल ताशे, हाथी के के साथ प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। अचारी बाबा मंदिर से शुरू शोभायात्रा धर्मशाला रोड, पुरानी सब्जी मंडी, चूना चौक, शनिचर बाजार, शंकर जी तिराहा, मेन रोड, बस स्टाप होते हुए तमसा-मंजूषा नदियों के संगम स्थल पर विसर्जित कर दी गईं।

chat bot
आपका साथी