सरकार से सवाल करेंगे तो घोषित कर दिए जाएंगे देशद्रोही

जमगढ़ कांग्रेस का घोषणापत्र समाज के हर वर्ग नौजवान बरोजगार किसान छात्र व व्यापारी आदि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जबकि 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा न तो वादे पूरे किए और न ही वादे पर बात कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:33 PM (IST)
सरकार से सवाल करेंगे तो घोषित कर दिए जाएंगे देशद्रोही
सरकार से सवाल करेंगे तो घोषित कर दिए जाएंगे देशद्रोही

जासं, आजमगढ़ : कांग्रेस का घोषणापत्र समाज के हर वर्ग नौजवान, बेरोजगार, किसान, छात्र व व्यापारी आदि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जबकि 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने घोषणा तो बहुत की पर न वादे पूरा किए न ही उस पर अब बात ही कर रही है।

कांग्रेस प्रचार समिति के मंडल प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की सरकार में सैनिकों के सिर कटते हैं कहते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अमर्यादित बयान दिए थे। पीएम पद की एक गरिमा होती है। ऐसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सरकार से सवाल करेंगे तो देशद्रोही घोषित कर दिए जाएंगे। कांग्रेस को देश की जनता विकल्प के रूप में देख रही है। कांग्रेस का घोषणापत्र जनजन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर विवेक राय, देवमुनि, रामअवध यादव, मुन्नू मौर्या, राजन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी