पत्नी की मौत के बाद पति की सांसें थमी

तहसील क्षेत्र के शिवली गांव में शुक्रवार को सुबह ऐसी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:13 PM (IST)
पत्नी की मौत के बाद पति की सांसें थमी
पत्नी की मौत के बाद पति की सांसें थमी

जागरण संवाददाता, निजामाबाद (आजमगढ़) : तहसील क्षेत्र के शिवली गांव में शुक्रवार को सुबह ऐसी घटना घटी कि हर कोई सन्न रह गया। गांव के अफजाल की पत्नी की अचानक तबीयत खराब हो जाने से मृत्यु हो गईं। उस समय अफजाल बीमारी के कारण जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके तक पत्नी की मृत्यु की सूचना पहुंची तो उनकी भी सांसें थम गईं। दोनों की मौत सुनकर पूरा गांव सन्न रह गया।

chat bot
आपका साथी