प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाए गए सैकड़ों पौधे

जागरण संवाददाता आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:04 AM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाए गए सैकड़ों पौधे
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाए गए सैकड़ों पौधे

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के संयोजन में 70 गांवों में पौधारोपण किया गया। सिविल लाइंस स्थित मेहता पार्क में रामाधीन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम सिंह पटेल, हरिवंश मिश्रा, डा. श्रीराम नारायण सिंह, प्रेम प्रकाश राय, आनन्द सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, सुनील मिश्रा, राजन उपाध्यक्ष ने पौधारोपण किया। डीएवी इंटर कालेज में अवनीश मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, अभिनव श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया। हर्रा की चुंगी स्थित नेत्र मंदिर में नवनीत गुप्ता, कमलेंद्र मिश्रा मोनू, आनन्द गुप्ता, मुन्शी निषाद, दीपक मौर्या, धर्मवीर चौहान, मनोज कुमार बौद्ध ने पौधारोपण किया। हीरापट्टी में शिव मंदिर के पास सचिदानंद सिंह मयंक गुप्ता, शैलेंद्र तिवारी, पप्पू गुप्ता ने पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी