अनिश्चितकालीन हड़ताल पर स्वास्थ्यकर्मी

आजमगढ़ : आउट सार्सिंग, ठेका प्रथा पर रोकथाम लगाने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:25 PM (IST)
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर स्वास्थ्यकर्मी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर स्वास्थ्यकर्मी

जासं, आजमगढ़ : आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा पर रोकथाम लगाने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया तथा प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को संबोधित ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा गया।

अध्यक्ष एसके मालवीय ने कहा कि प्रदेश भर में कार्यरत लगभग 75 हजार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी एवं लगभग दो लाख आशा कार्यकर्ताओं द्वारा चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। मांगों को पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया गया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इससे क्षुब्ध होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के विवश हुए हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। कर्मियों के हड़ताल के दौरान मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, डा. उपेंद्र दुबे, डा. अर्पित अग्रवाल, डा. अमरजीत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी