दिन भर आधे शहर की बदहाल रही बिजली की आपूर्ति

एक तो कोरोना काल दूसरे गर्मी ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:56 PM (IST)
दिन भर आधे शहर की बदहाल रही बिजली की आपूर्ति
दिन भर आधे शहर की बदहाल रही बिजली की आपूर्ति

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: एक तो कोरोना काल दूसरे गर्मी, ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती से शहरवासी परेशान हो गए हैं। शुक्रवार को आधे शहर में बिजली आपूर्ति की स्थिति बहुत ही खराब रही। सरकारी व निजी आफिसों में जेनरेटर का शोर रहा लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ पाए। जिससे कोरोना काल में घरों में अपने को सुरक्षित किए लोगों को काफी परेशानी हुई।

शहर के गिरजा घर चौराहे पर स्थित फीडर में कुछ खराबी आइ गई। जिसे दूर करने के लिए सिधारी स्थिति 132 केवी से आपूर्ति रोक दी गई। शटडाउन लेने के कारण रैदोपुर स्थित पुराना पॉवर हाउस 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों के कान तक जब फोन घनघनाया तो कुछ देर बाद गिरजाघर फीडर को छोड़कर अन्य फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन निर्बाध आपूर्ति रात आठ बजे तक बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता अखिलेश कुमार से जब भी फोन किया गया, उनका जवाब यही रहा कि देखता हूं। उनका जवाब देखता हूं तो रहा लेकिन हुआ क्या यह नहीं बता सके।

chat bot
आपका साथी