प्रदेश से समाप्त हो गया गुंडा राज

जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर के एक मैरेज हाल में गुरुवार को आयोजित भाजपा लालगंज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:41 PM (IST)
प्रदेश से समाप्त हो गया गुंडा राज
प्रदेश से समाप्त हो गया गुंडा राज

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़): नगर के एक मैरेज हाल में गुरुवार को आयोजित भाजपा लालगंज जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा सरकार के कार्यों की तारीफ की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की राह पर अग्रसर हैं। प्रदेश से गुंडा राज समाप्त हो गया है।

जिला प्रभारी ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में जिले के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं से मिलने, उन्हें जानने व समझने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष बाद उत्तर प्रदेश भारत का एक अग्रणी राज्य बन गया है। आज और पूर्व की सरकार के कार्य में अंतर दिखने लगा है। प्रारंभ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, पूर्व मंत्री डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, प्रेमनाथ सिंह, चंद्रराम उर्फ चंदू सरोज, सुनील कुमार सिंह डब्बू, सीता चौहान,रजनीकांत त्रिपाठी, योगेंद्र राय, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

chat bot
आपका साथी