फिर बढ़ा ग्राफ, कोरोना ने ली नौ लोगों की जान

-राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे कोरोना संक्रमित -मृतकों में आठ आजमगढ़ व एक मऊ जनपद क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:07 PM (IST)
फिर बढ़ा ग्राफ, कोरोना ने ली नौ लोगों की जान
फिर बढ़ा ग्राफ, कोरोना ने ली नौ लोगों की जान

-राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे कोरोना संक्रमित

-मृतकों में आठ आजमगढ़ व एक मऊ जनपद के निवासी

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : एक दिन पहले ही

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत का ग्राफ गिरने की राहत भरी खबर दूसरे ही दिन चिता विषय बन गई। यहां भर्ती कोरोना संक्रमित नौ मरीजों की 24 घंटे के दौरान मौत हो गई, जबकि शनिवार को पांच लोगों की मौत हुई थी।

मृतकों में आठ आजमगढ़ तथा एक मऊ जनपद के निवासी थे। गंभीरपुर क्षेत्र की 62 वर्षीय वृद्धा को तीन की शाम 6.45 बजे भर्ती किया गया, जिनका शनिवार की रात 9.40 बजे निधन हो गया।आठ मई को अपराह्न 2.40 बजे भर्ती महाराजगंज क्षेत्र की 50 वर्षीय महिला ने रात 8.40 बजे, आठ मई की रात 1.45 बजे भर्ती गंभीरपुर क्षेत्र के 78 वर्षीय वृद्ध ने रविवार की भोर में पांच बजे अंतिम सांस ली। चार मई की रात 12.30 बजे भर्ती रानी सराय की 67 वर्षीय वृद्धा ने रविवार की सुबह सात बजे, 28 अप्रैल की शाम 7.30 बजे भर्ती जहानागंज की 70 वर्षीय वृद्धा ने रविवार की सुबह 8.30 बजे, आठ मई की शाम 4.10 बजे भर्ती देवगांव क्षेत्र की 70 वर्षीय वृद्धा ने रविवार की सुबह 8.20 बजे दुनिया छोड़ दी।

तरवां क्षेत्र के 75 वर्षीय वृद्ध को आठ मई की रात 11.25 बजे भर्ती किया गया, जिनका रविवार की सुबह 8.30 बजे, पांच मई को भर्ती देवगांव के 78 वर्षीय वृद्ध का रविवार की शाम छह बजे,चार मई की सुबह 10.15 बजे भर्ती मऊ जनपद के घोसी की 63 वर्षीय वृद्धा का रविवार की सुबह 10.40 बजे निधन हो गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार होगा।

chat bot
आपका साथी