धूमधाम से मनाई जाएगी गुरुनानक जयंती

धूमधाम से मनाई जाएगी गुरूनानक जयंती, होंगे विविध कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 12:03 AM (IST)
धूमधाम से मनाई जाएगी गुरुनानक जयंती
धूमधाम से मनाई जाएगी गुरुनानक जयंती

आजमगढ़ : गुरुनानक देव के 549वें प्रकाशोत्सव पर 23 नवंबर को नगर में विविध कार्यक्रम होंगे। मातबरगंज स्थित श्रीसुंदर गुरुद्वारा से गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे से सुंदर गुरुद्वारे में सहजपाठ योग, साढ़े दस बजे दीवान, कीर्तन व बच्चों का प्रोग्राम शबद कीर्तन, दो बजे कड़ाहा व प्रसाद के बाद श्रीगुरुनानक दरबार विट्ठल घाट पर लंगर का आयोजन किया गया है। शाम छह बजे से गुरुद्वारा चरणपादुका सहित निजामाबाद में दीवान व कीर्तन, शाम सात बजे मातबरगंज में दीपमाला का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार 25 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे श्रीसुंदर गुरुद्वारा मातबरगंज में दीवान व कीर्तन किया जाएगा। इसी दिन दो बजे से मातबरगंज में कड़ाहा व लंगर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी कोषाध्यक्ष गगनदीप ¨सह ने दी है।

कार्यक्रम को लेकर जत्थेदार सतनाम ¨सह सहित अन्य लोगों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि कुछ लोग स्थगन के बावजूद हनुमानगढ़ी स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार विट्ठल घाट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग परेशान भी करेंगे। ऐसे में त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें। यहां पर वर्ष 2011 में ही किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी