किसानों और नौजवानों के साथ छल कर रही सरकार

जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़) सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के महुला बाजार में सामाजिक न्याय य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:21 PM (IST)
किसानों और नौजवानों के साथ छल कर रही सरकार
किसानों और नौजवानों के साथ छल कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़): सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के महुला बाजार में सामाजिक न्याय यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री रामकिशोर बिद ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ छल किया है।

किसानों को गाड़ियों से कुचला जा रहा है, नौजवानों और बेरोजगारों को लाठियों से पीटा जा रहा है। अखिलेश यादव द्वारा कराए गए कार्यों का ही मुख्यमंत्री योगी द्वारा दोबारा उद्घाटन किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई की मार से टूट चुकी है।2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों, किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों के साथ न्याय होगा। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, विधानसभा सगड़ी प्रभारी शिव सागर यादव, जयराम पटेल, सैनिक प्रकोष्ठ के ऊधम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है।पिछड़े, शोषित और अल्पसंख्यक समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

जनसंवाद कार्यक्रम में रामाश्रय राय, सरजू प्रसाद यादव, शिवदास यादव, सपना निषाद, नीलम यादव, उमेश यादव, गयासुद्दीन अहमद, रामशरण यादव, राकेश यादव, हरिनारायण यादव, सूर्यनाथ यादव, अवधेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।अध्यक्षता शिव सागर यादव व संचालन बृजेश यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी